ग्रीनलैंड पर हमला करने का सोच रहे ट्रंप, स्पेशल फोर्सेस को दिया प्लान बनाने का आदेश: रिपोर्ट

डेली मेल के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने स्पेशल फोर्सेस के कमांडरों को ग्रीनलैंड पर संभावित हमले के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव का अमेरिकी सेना के भीतर विरोध हुआ और वरिष्ठ अधिकारी असहमत दिखे। बकौल रिपोर्ट, वेनेज़ुएला पर हमले के बाद उत्साहित होकर ट्रंप ने यह कदम उठाया।