डबलिन में EU लीडर्स की ग्रुप फोटो के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी देरी से पहुंचीं तो लीडर्स व्यंग्य के तौर पर तालियां बजाने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ताली बजाने वालों में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी थे। मेलोनी ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए बताया कि आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन उनके भी बाद पहुंचे।