गिरावट के बाद सेंसेक्स में महज़ घंटेभर में आई 800 अंकों की तेज़ी, क्या रही इस उछाल की बड़ी वजह?

मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाज़ार में ज़ोरदार वापसी देखने को मिली और सेंसेक्स महज़ एक घंटे में 800-अंक उछल गया। IT शेयरों में मज़बूत खरीदारी और साप्ताहिक एक्सपायरी से पहले हुई शॉर्ट-कवरिंग इस तेज़ी की बड़ी वजह रही। दरअसल, शॉर्ट-कवरिंग तब होती है जब निवेशक अपने पुराने बिकवाली सौदों को बंद करने के लिए शेयर खरीदते हैं।

Load More