inshorts

यूपी में लड़ाई के बाद शख्स ने की प्रेमिका के मासूम बेटे की हत्या, नदीं में फेंकी लाश

यूपी के गोरखपुर में शख्स ने अपनी प्रेमिका के 5 वर्षीय बच्चे की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, कपल लिव-इन रिलेशनशिप में था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस बच्चे के शव की तलाश कर रही है।