यूपी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जिससे करंट फैल गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग झुलस गए। मृतकों में 2 सगे भाई और उनका मौसेरा भाई शामिल हैं।