inshorts

रोज 400 गाड़ियों का चालान ज़रूरी, यूपी के इस जिले में ट्रैफिक पुलिस को मिला टॉस्क

यूपी के गोरखपुर में यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक पुलिस को प्रतिदिन 400 और महीने में 12,000 वाहनों का चालान करने का लक्ष्य दिया है। छह इंटरसेप्टर वाहनों से ओवरस्पीडिंग, रेडलाइट जंप, बिना हेलमेट व सीट-बेल्ट के वाहन चलाने पर कार्रवाई होगी। लक्ष्य पूरा न होने पर पुलिसकर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।