inshorts

गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस को रोज 400 चालान का लक्ष्य

गोरखपुर में यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक पुलिस को प्रतिदिन 400 और महीने में 12,000 वाहनों का चालान करने का लक्ष्य दिया है। इंटरसेप्टर वाहनों से ओवरस्पीडिंग, रेडलाइट जंप, बिना हेलमेट व सीट-बेल्ट वालों पर कार्रवाई होगी। लक्ष्य पूरा न होने पर पुलिसकर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।