गोरखपुर में 65 बच्चों के मरने की खबर चलाने के तुरंत बाद सरकार ने खबर हटाने को कहा था: पत्रकार

पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 65 बच्चे मारे गए थे।" उन्होंने कहा, "मैं उस समय न्यूज़18 का संपादक था...हमने यह खबर चलाई। 5 मिनट के अंदर सरकार का फोन आ गया कि यह खबर हटाओ। मैंने खबर नहीं हटाई तो मेरे पास बॉम्बे से फोन आ गया।"