गोरखपुर में TATA ब्रैंड के नाम पर बिक रहा था नकली नमक व चाय

गोरखपुर (यूपी) में टाटा कंपनी के नाम पर नकली चायपत्ती और नमक बेचे जाने का भंडाफोड़ हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, नमक की पैकेजिंग बिल्कुल असली टाटा नमक जैसी बनाई गई थी। इन उत्पादों के सैकड़ों नकली पैकेट ज़ब्त किए गए हैं और मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Load More