गिरते भाव से नाराज़ यूपी में किसानों ने मंडी में फेंके टमाटर, लूटने के लिए मची होड़
बुलंदशहर (यूपी) की नवीन फल एवं सब्ज़ी मंडी में किसानों व आढ़तियों ने गिरते भाव से नाराज़ होकर ज़मीन पर टमाटर फेंक दिए जिसके बाद मुफ्त में टमाटर लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। किसानों के अनुसार, एक महीने से मंडी में टमाटर की दुर्गति हो रही। एक क्रेट (25-किलोग्राम) टमाटर की कीमत महज़ ₹20-₹30 के बीच है।