inshorts

गुरमीत राम रहीम का जेल से बाहर निकलते ही पहला वीडियो आया सामने, भक्तों को दिया संदेश

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जेल से बाहर आते ही अपना पहला वीडियो संदेश जारी किया है। राम रहीम ने वीडियो में कहा है, "भक्त अभी डेरे में न आएं। जैसा सेवादार कहते हैं वैसा करें। जहां हैं, वहीं से दर्शन कर सकते हैं।" रहीम 30 दिन की परोल पर मंगलवार सुबह जेल से बाहर आया है।