वनडे कप्तान शुभमन गिल के 50 ODI शतक लगाने के सवाल पर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगर गिल अपने करियर में 300 ODI मैच खेलते हैं तो वह निश्चित रूप से 50 शतक पूरे कर लेंगे। गौरतलब है, गिल ने अबतक 69 ODI मैचों में 11 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं।