गेल इंडिया में एग्ज़ीक्यूटिव ट्रेनी के 73 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.80 लाख तक होगा वेतन

गेल इंडिया में एग्ज़ीक्यूटिव ट्रेनी के 73 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹60,000 से लेकर ₹1,80,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।