गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को मिलेगा 382% तक रिटर्न, RBI ने घोषित किया रिडेम्पशन प्राइस
आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2018-19 सीरीज़-III के निवेशकों के लिए बुधवार को समय से पहले रिडेम्पशन प्राइस घोषित कर दिया। रिडेम्पशन के लिए कीमत ₹15,124/यूनिट तय की गई। 3,133 के इश्यू प्राइस पर निवेश करने वाले ऑनलाइन खरीदारों को 382% का रिटर्न मिलेगा जबकि जिन निवेशकों ने ऑफलाइन 3,183 में बॉन्ड खरीदे उन्हें लगभग 374% का लाभ मिलेगा।