inshorts

गोल्ड में उछाल से गोल्ड लोन की बढ़ी मांग, एक्सपर्ट ने बताया यह क्यों होना चाहिए आखिरी विकल्प

सोने की कीमतें बढ़ने के बीच गोल्ड लोन की मांग बढ़ी है। 1-साल में 122% की ग्रोथ के साथ 25-जुलाई को गोल्ड पर लिया गया लोन ₹2.94 लाख करोड़ पर था। बकौल एक्सपर्ट, गोल्ड लोन अंतिम विकल्प होना चाहिए। उनके मुताबिक, गोल्ड लोन का रीपेमेंट नहीं होने पर बैंक/एनबीएफसी उसे ज़ब्त कर सकती है, लोग अपने एसेट गंवा सकते हैं।