inshorts

गोल्ड लोन कंपनियों से दूर रहें निवेशक, बैंकिंग शेयरों में कमाई के मौके: ICICI सिक्योरिटीज़

ICICI सिक्योरिटीज़ के पंकज पांडे ने निवेशकों को फिलहाल गोल्ड लोन कंपनियों से दूर रहने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, सोने की कीमतों में 30% गिरावट और ग्राहकों पर बढ़ते कर्ज से इन कंपनियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। बकौल पांडे, HDFC, एक्सिस और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में कमाई के मौके दिख रहे हैं।