inshorts

गोल्ड और सिल्वर ETF का बुरा हाल, 7.5% तक लुढ़के

अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से ग्लोबल बाज़ार में सोना-चांदी धड़ाम हो गए हैं जिसका सीधा असर घरेलू ETF पर दिखा। शुक्रवार को निप्पॉन और एसबीआई समेत प्रमुख सिल्वर ETF 7.5% तक लुढ़क गए, जबकि गोल्ड ETF 5.6% तक टूटे। 29 जनवरी 2026 के हाई लेवल से सिल्वर ETF अब तक 56% से ज्यादा गिरे हैं।