inshorts

सोना-चांदी में गिरावट से ETF निवेशकों को झटका, 3% तक टूटे फंड

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर गोल्ड-सिल्वर ETF पर भी दिखने लगा है। बुधवार को सिल्वर ETF 3.18% तक टूटे जबकि गोल्ड ETF में करीब 2% की गिरावट आई। आज निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF 3.18%, SBI सिल्वर ETF 3.15% और ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF 3.05% टूट गए। वहीं, ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 1.84% और निप्पॉन इंडिया गोल्ड BES 1.81% गिर गए।