गोल्डमैन सैक्स के पोर्टफोलियो वाले इन शेयरों ने किया मालामाल, 1 साल में 155% तक उछले

गोल्डमैन सैक्स के भारतीय पोर्टफोलियो में मौजूद चार कंपनियों के शेयरों ने पिछले एक साल में 50% से 155% तक का शानदार रिटर्न दिया है। इनमें कारट्रेड टेक (155.35%), ट्रांसफॉर्मर ऐंड रेक्टिफायर (59.75%), एसजेएस एंटरप्राइज़ेज़ (57.78%) व पर्ल ग्लोबल (53.33%) शामिल है। गोल्डमैन सैक्स का 50 से अधिक कंपनियों का भारतीय पोर्टफोलियो ₹10,000 करोड़ से अधिक मूल्य का है।