गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, RBI दिसंबर 2026 से जून 2027 के बीच रेपो रेट में कुल 75 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। इसमें दिसंबर में 25 बेसिस पॉइंट की पहली बढ़ोतरी संभव है। वहीं, ब्रोकरेज ने दिसंबर 2027 तक निफ्टी के लिए 28,500 का टारगेट दिया है और भारतीय बाज़ार की रेटिंग बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दी है।