गोल्डमैन सैक्स ने न्यूलैंड लैब्स को दी 'बाय' रेटिंग, इस साल दे चुकी है 187% रिटर्न

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने फार्मास्यूटिकल कंपनियों न्यूलैंड लैब्स और सिंजीन को 'बाय' रेटिंग दी है। न्यूलैंड लैब्स ने इस साल करीब 187% जबकि सिंजीन ने पिछले एक साल में लगभग 23% का रिटर्न दिया है। गुरुवार को न्यूलैंड लैब्स के करीब 4.9 लाख शेयरों की लेनदेन हुई जिसके बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5.12% गिरकर बंद हुए।