गिल ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक लगाकर तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में अपना चौथा शतक जड़ा है। गिल, इंग्लैंड में किसी एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम था जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ में 3 शतक जड़े थे।