inshorts

ग्लेन मैक्ग्रा ने की भारतीय टीम की तारीफ, कहा- जीत के लिए उन्हें क्रेडिट देना चाहिए

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा ने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर आलोचनाओं को लेकर कहा है, "आपको भारत को क्रेडिट देना होगा...उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से खेला।" मैक्ग्रा ने कहा, "वे (भारतीय टीम) जानते हैं कि स्पिनिंग ट्रैक पर कैसे खेलना है...मुझे नहीं लगता...उन्हें कोई अनुचित लाभ मिला।"