ग्लेन मैक्सवेल की कलाई में हुआ फ्रैक्चर, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ से हुए बाहर
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज़ से पहले प्रैक्टिस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के फोरआर्म (कलाई) में फ्रैक्चर हो गया जिसके चलते वह इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) में गेंदबाज़ी अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिच ओवेन की एक सीधी ड्राइव मैक्सवेल को लगी जिससे फ्रैक्चर हो गया।