गुलाब जामुन से भरे बर्तन में दौड़ता दिखा ज़िंदा चूहा, वायरल हुआ महाराष्ट्र का 'घिनौना' वीडियो
भिवंडी (महाराष्ट्र) में गुलाब जामुन से भरे बर्तन में ज़िंदा चूहे के तैरने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। इसके बाद FDA की टीम ने इस दुकान से जांच के लिए सैंपल लिया है। वहीं, जांच में FDA को ज़रूरी फूड बिज़नेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला जिसके बाद दुकान को खाने-पीने की चीज़ों की बिक्री रोकने का आदेश दिया गया।