भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19-नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि टीम 4-तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि, अंतिम 4-गेंदबाजों के नाम तय नहीं हैं। उन्होंने ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें लेकर कोई दुविधा नहीं है।