गुलाम बनाने की साज़िश: कर्नाटक सरकार के 14 घंटे काम के प्रस्ताव पर IT कर्मचारी संघ
कर्नाटक राज्य आईटी/आईटीईएस कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार के आईटी कर्मचारियों के लिए 14-घंटे काम करने के प्रस्ताव पर कहा है, "यह गुलाम बनाने की साज़िश है।" संघ ने कहा, "काम के घंटे बढ़ाने से कंपनियों में 3-शिफ्ट सिस्टम की जगह 2 शिफ्ट चला करेंगी जिससे बेरोज़गारी हो सकती है...इतने देर काम करने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।"