पटना के नौबतपुर में पुलिस व अपराधियों के बीच शनिवार रात करीब 3 घंटे तक मुठभेड़ चली और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। बकौल पुलिस, एनकाउंटर में ₹2 लाख के इनामी बदमाश भरत कुमार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। भरत का नाम पटना के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।