inshorts

अंबाला कोर्ट परिसर में पेशी पर आए शख्स पर हुई 3 राउंड फायरिंग, जांच शुरू

कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार को अंबाला (हरियाणा) कोर्ट परिसर में घुसकर सुनवाई के लिए कोर्ट आए एक आरोपी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए। घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।