चेन्नई टेस्ट में भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 पर घोषित कर दी है। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शतक के बाद शुभमन गिल ने भी नाबाद शतक (119 रन, 176 गेंद) जड़ा। यह मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को आखिरी पारी में 515 रनों का लक्ष्य मिला है।