भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली बार वनडे में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जैकब डफी के ओवर में हेनरी निकोल्स को कैच थमा बैठे। 72 वनडे मैचों में गिल सिर्फ दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह दो गेंद खेलकर आउट हुए थे।