गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद आकिब जावेद को बनाया गया पाक टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच
जेसन गिलेस्पी द्वारा पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच से इस्तीफा दिए जाने के बाद पीसीबी ने आकिब जावेद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी द्वारा असिस्टेंट कोच टिम नीलसन का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किए जाने से गिलेस्पी नाराज़ थे।