गुलबदन बेगम के हज से हिल गया था ऑटोमन साम्राज्य, ठुकराया था सुल्तान का फरमान
अकबर की बुआ गुलबदन बेगम मुगल साम्राज्य में हज पर जाने वाली पहली महिला थीं और उन्होंने वहां सोने-चांदी समेत कई चीज़ों का दान करना शुरू किया जिससे ऑटोमन का सुल्तान नाराज़ हो गया। उसे लगा कि इससे अकबर की शक्ति बढ़ेगी। सुल्तान ने फरमान भेजकर गुलबदन को अरब से बेदखल करने के लिए कहा जिसे गुलबदन ने ठुकरा दिया।