ग्लव में स्क्वैश बॉल रखकर विश्व कप फाइनल में गिलक्रिस्ट ने बनाए थे 149 रन

आज 53 वर्ष के हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऐडम गिलक्रिस्ट ने 28 अप्रैल 2007 को अपने बाएं हाथ के ग्लव में स्क्वैश बॉल रखकर श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 149(104) रन बनाए थे। विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले गिलक्रिस्ट ने बताया था कि उन्होंने बल्ले की बेहतर पकड़ के लिए ऐसा किया था।