गोवा के नाइटक्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के मामले में मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी लेकिन वे अपने घर पर नहीं मिले। सौरभ ने इंस्टाग्राम पर हादसे को लेकर कहा था कि पीड़ितों की मदद के लिए तैयार हैं।