गोवा के बाद फिर से फेल हुआ बिसलेरी का सैंपल, मिले गंदे नाले में पाए जाने वाले बैक्टीरिया
गोवा के बाद पश्चिम बंगाल में भी बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल लैब जांच में फेल हो गया है। जलपाईगुड़ी के टेलीपाड़ा गांव स्थित प्लांट से लिए गए सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले जो सीवेज लीकेज या क्षतिग्रस्त पाइपों से पानी में पहुंच सकते हैं। इसके बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है।