टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अपने रेस्टोरेंट एम्पायर की आड़ में 42 शेल कंपनियां चला रहे थे। वे उन कंपनियों में डायरेक्टर थे और सभी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक ही पते पर रजिस्टर्ड थीं। ये सभी कंपनियां पिछले 2 सालों में खोली गई थीं।