गोवा नाइटक्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
गोवा के आरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में लगी आग के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात को लूथरा बंधु के सहयोगी और क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गुप्ता क्लब के 4 मालिकों में शामिल हैं जिन्हें दिल्ली से पकड़ा गया है। अग्निकांड मामले में यह गोवा पुलिस की छठी गिरफ्तारी है।