गोवा में कोर्ट परिसर में वकील ने 2 महिला सहकर्मियों से की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

गोवा की एक अदालत के परिसर में 2 महिला सहकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 5-दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दोनों महिलाओं ने वकील के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है।

Load More