गोवा में फैक्ट्री कर्मचारियों के ड्यूटी ऑवर में बदलाव; 9 घंटे से बढ़ाकर किया गया 10 घंटा

गोवा विधानसभा ने फैक्ट्री कर्मचारियों की ड्यूटी 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने का प्रस्ताव पारित किया है। यह बदलाव 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने और औद्योगिक नियमों को लचीला बनाने के मकसद से किया गया है। नए बिल के तहत ओवरटाइम की सीमा भी तिमाही आधार पर 125 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे की गई है।