गोवा में विदेशी महिला के रेप व हत्या के दोषी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सज़ा

गोवा की एक अदालत ने एक विदेशी महिला पर्यटक के रेप व हत्या के दोषी विकट भगत को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड की रहने वाली 28-वर्षीय महिला 2017 में गोवा घूमने आई थी और इस दौरान भगत ने उससे दोस्ती की और बाद में रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।