होटलिवेट की वित्त वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में होटल में ठहरने के लिए ऋषिकेश लगातार दूसरे साल सबसे महंगा डेस्टिनेशन बन गया है। हालांकि, इसका प्रति कमरा राजस्व (RevPAR) 4% कम होकर ₹9,691 हो गया जो पहले ₹10,086 था। वहीं, रणथंभौर, उदयपुर, श्रीनगर, गोवा, वाराणसी, जोधपुर, मसूरी, लोनावला और आगरा जैसे डेस्टिनेशन भी टॉप-10 में शुमार हैं।