गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से इंदौर (एमपी) जा रहे इंडिगो के एक विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसमें बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी तरह विमान के स्टाफ ने उन्हें शांत कराया और पायलट ने इंदौर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बकौल रिपोर्ट्स, विमान में करीब 140 यात्री सवार थे।