ग्वाटेमाला में तेज़ रफ्तार बस खाई में गिरी, 30 लोगों की हुई मौत

ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी के उत्तरी प्रवेश द्वार के पुएंते डी बेलिस पुल पर एक तेज़ रफ्तार बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में 75 लोग सवार थे और 25 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बस में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।