ग्वालियर नगर निगम के बकायदारों की सूची में माधवराव सिंधिया का नाम, ₹33 लाख संपत्ति कर बकाया
ग्वालियर (एमपी) नगर निगम ने शहर के बड़े बकायदारों की सूची जारी की है जिसमें राजघराने के सिंधिया परिवार का भी नाम है। सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया के नाम निगम का ₹33 लाख+ संपत्ति कर बकाया है। बकौल रिपोर्ट्स, कई सरकारी संस्थानों-कार्यालयों पर भी निगम का करीब ₹300 करोड़ कर बकाया है।