ग्वालियर में कार चलाते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक, अन्य वाहनों को मारी टक्कर
ग्वालियर में हाल ही में यूनियन बैंक के बैंक मैनेजर गिर्राज बघेल को कार चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कई वाहनों से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बेहोश बैंक मैनेजर को कार से बाहर निकाला और उन्हें सीपीआर दिया। इससे उनकी जान बच गई।