ग्वालियर में मौजूद है सूफी संत शेख मोहम्मद गौस का मकबरा, बाबर से था सीधा कनेक्शन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सूफी संत शेख मोहम्मद गौस का मकबरा मौजूद है। सैयद इसाक हसन नामक शख्स ने बताया कि सूफी संत शेख मोहम्मद गौस मुगल शासक बाबर, हुमायूं और अकबर के गुरु थे व हुमायूं उनकी सभी बातों का पालन करते थे। बकौल हसन, मोहम्मद गौस ने ही तानसेन का पालन पोषण किया था।