ग्वालियर हादसे पर CM मोहन का सख्त ऐक्शन; SP सिटी को हटाया, 8 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक से रौंदने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐक्शन लिया है। उन्होंने कहा, "लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए SP सिटी को तत्काल हटाने एवं 3 थाना प्रभारियों, 1 यातायात निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित करने व घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।"