असम में मां पर चाकू से हमला कर छात्र ने स्कूल ग्रुप में भेजा मेसेज, फिर इमारत से कूदकर दी जान

गुवाहाटी (असम) में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार रात मां की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया फिर स्कूल WhatsApp ग्रुप में मदद मांगी। इसके बाद उसने ABC इलाके की हाईराइज बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। छात्र की मौत हो गई है जबकि मां ICU में भर्ती है व हमले की वजह अज्ञात है।