गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम की एक मुस्लिम महिला को भारतीय नागरिक मानने से इनकार करने का फॉरनर्स ट्रिब्यूनल का फैसला बरकरार रखा है। दरअसल, सुनवाई के दौरान व दस्तावेज़ों में महिला ने जन्मतिथि 30-फरवरी 1990 बताई थी जो अमान्य-असंभव है। बकौल हाईकोर्ट, बिना किसी मज़बूत दस्तावेज़ी सबूतों और केवल मौखिक गवाहों से महिला का संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता।